लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

जहरीला पदार्थ निगलने से महिला की मौत, मां ने ससुरालियों पर…

SAPNA THAKUR | 2 जून 2022 at 10:11 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ काँगड़ा

पुलिस थाना रक्कड़ के अंतर्गत ग्राम पंचायत चौली में एक महिला ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। जिसके बाद उसे उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया परंतु महिला की जान नहीं बच सकी। वहीं दूसरी तरफ पुलिस इस मामले की गहनता से तहकीकात में जुटी हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत चौली में 30 वर्षीय महिला ने अचानक ही कोई जहरीला पदार्थ निगल लिया। महिला की जब तबीयत बिगड़ी तो परिजन उसे उपचार के लिए तुरंत नजदीकी अस्पताल लेकर गए। यहां पहुंचने पर चिकित्सकों ने महिला की गंभीर अवस्था को देखते हुए उसे टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया परंतु यहाँ उपचार के दौरान ही महिला की मौत हो गई।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

वहीँ, महिला की मां ने उसके ससुरालियों पर बेटी को प्रताड़ित करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला का आरोप है कि बेटी का पति, सास-ससुर उसे शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करते थे। डीएसपी चंद्रपाल सिंह ने पुष्टि की है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]