HNN / लाहौल-स्पीति
जनजातीय जिला के बिलिंग नाले में मस्ती करने उतरे सैलानियों पर पुलिस ने शिकंजा कसते हुए उन पर जुर्माना लगाया। गौरतलब है कि इन दिनों भारी संख्या में सैलानी हिमाचल का रुख कर रहे हैं। ऐसे में कुछ सैलानी जान को जोखिम में डालकर नदी-नालों में मस्ती करने के लिए उतर रहे हैं।
हालांकि प्रशासन द्वारा यहां साइन बोर्ड भी स्थापित किया गया, लेकिन उसके बावजूद भी सैलानी नाले में अठखेलियां करने के लिए उतरे। जब आसपास के लोगों ने सैलानियों को देखा तो उन्होंने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर सैलानियों से 5000 जुर्माना वसूला। इसके साथ ही पुलिस अधीक्षक ने सभी सैलानियों से नदी नालों के किनारे ना जाने का आग्रह भी किया।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





