HNN/ लाहौल-स्पीति
नवनिर्वाचित जिला परिषद लाहौल-स्पीति की जिला प्रशासन और तमाम सरकारी अधिकारियों के साथ पहली बैठक बुलाई गई। बैठक में सदस्यों ने अपने- अपने एंजेंडे प्रस्तुत कर संबंधित विभागों से जानकारी मांगी। बैठक में जिप सदस्यों ने विभागों में चल रहे खाली पदों, पर्यटन, स्वच्छता, पानी की व्यवस्था को लेकर संबंधित विभागों से सबसे अधिक सवाल पूछे। एजेंडा में जिप अध्यक्षा अनुराधा राणा और केलांग बार्ड से जिप सदस्य कुंगा ज्ञलसन की तरफ से जनहित से जुडे सबसे अधिक सवाल उठाए गए।
एसी टू डीसी रोहित शर्मा विशेष तौर से बैठक में मौजूद रहे। कार्यों में तेज़ी लाने के लिए जिप सदस्यों ने जल शक्ति, लोनिवि, स्वास्थ्य और आयुर्वेदिक विभाग को भविष्य और बेहतर तरीक़े से कार्य करने को कहा गया। जिप सदस्य कुंगा ज्ञलसन ने तमाम विभागो से 2021-2022 का एक्शन प्लान की जानकारी मांगी। जिप अध्यक्ष अनुराधा राणा के सवाल के जवाब में डीसी कार्यालय ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यालय से सभी शाखाओं में विभिन्न श्रेणियों कुल 50 पद खाली चल रहे हैं।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
अनुराधा राणा ने पर्यटकों की सुविधा के लिए जगह जगह साइन बोर्ड लगाने, शौचालय के निर्माण, ग्राम पंचायत कोकसर में ग्रामीण पर्यटन को विकसित करने, मार्केेट निर्माण, लाहौल के सभी पंचायतों में कूडा निष्पादन, साडा बेरियर को लगाने का आधार और इससे एकत्रित की गई राशि की जानकारी मांगी। वहीं उन्होंने लाहौल में एफआरए लंबित मामलों की जानकारी सदन में उपलब्ध करवाने की निर्देश दिए।
अध्यक्षा के एक सवाल का जबाव देते हुए खंड विकास अधिकारी ने सदन को बताया कि बीलिंग के समीप प्रस्तावित डंपिग साइट को सुमनम गांव की आपति के कारण अभी तक कार्य आरंभ नहीं किया जा सका है। कुंगा ज्ञलसन ने सरकारी कार्यालयों में महिला एवं पुरूष कर्मियों के लिए अलग-अगल शौचालय का निर्माण, सरकारी कर्मियों के लिए आवास की सुविधा, चंद्राभागा संगम में प्रस्तावित घाट का शीघ्र निर्माण करने समेत कई अन्य जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से सदन में उठाया।
इसके अलावा जिप उपाध्यक्ष राजेश शर्मा, जिप सदस्य दोरजे अंगरूप, छेजंग डोलमा, छेरिंग संडुप, मोना देवी और तंजिन फगडोल ने भी अपने-अपने क्षेत्रों के अलावा सरकारी विभागों के संबंधित मसलों को प्रमुखता से सदन में उठाया।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





