लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

जिला के 1,58,215 किसान प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से लाभान्वित

PRIYANKA THAKUR | 1 जून 2022 at 2:35 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN / मंडी

जिला मंडी में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत 1,72,843 किसानों का पंजीकरण किया गया, जिसमें से 1,58,215 किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत साल में तीन बार 2 हजार रुपये की राशि उनके बैंक खाते में डाली जा रही है।

यह जानकारी सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग द्वारा प्रायोजित कलाकारों ने सुन्दरनगर विकास खंड के जरल तथा बरतो, सदर के डवाहण व कसाण, बल्ह के लोहारा व खांदला, गोहर के बासा व देलग, धर्मपुर के सिद्वपुर व सकलाना, करसोग के खडकन व भडारनू, सराज के गतू व काकड़ाधार बालीचौकी के काउ व गुराण, गोपालपुर मसेरल व पटड़ीघाट व टिक्कन में आयोजित कार्यक्रमों में गीत-संगीत व नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को दी। उन्होंने बताया कि मंडी जिले में जल जीवन मिशन के तहत लगभग 2.55 लाख घरों में कार्यशील घरेलू नल कनेक्शन लगाने का लक्ष्य था, इनमें से अब तक 2.34 लाख से ज्यादा घरेलू नल कनेक्शन लगाए जा चुके हैं।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

इसके अतिरिक्त कलाकारों ने लोगों को प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण एवं शहरी), प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, प्रधानमंत्री उज्जवला योजना, पोषण अभियान, प्रधानमंत्री मातरू वंदना योजना, स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण एवं शहरी), जल जीवन मिशन, प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना, एक राष्ट्र एक राशन कार्ड, प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना, आयुष्मान भारत पीएम जन आरोग्य योजना, आयुष्मान भारत हैल्थ एण्ड वैलनेस सैन्टर तथा प्रधानमंत्री मुद्रा योजनाओं के बारे में भी लोगों को जानकारी प्रदान की।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]