लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

जिला पुलिस की नाक तले सरेआम कामगारों से लूट

PRIYANKA THAKUR | 29 नवंबर 2021 at 12:12 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

बेखौफ भीड़भाड़ वाली जगहों पर चल रहा है सरेआम जुआ

HNN / बीबीएन

प्रदेश का सबसे बड़ा औद्योगिक क्षेत्र बीबीएन हमेशा ही शातिरों और लूटेरों के निशाने पर रहता है। कभी एटीएम में लूट तो कभी राहगीरों से छीना झपटी के मामले तो कभी दड़ा सट्टा। इन दिनों क्षेत्र में मौके पर ही 500 के 1000 का लालच देकर भोलेभाले कामगारों को लूटा जा रहा है। हैरानी तो इस बात की है कि सारा दिन सडक़ों पर पुलिस की आवाजाही रहती है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

पुलिस की रफ्तार स्कवैड भी दिन में गश्त पर रहती है। बावजूद इसके पुलिस की नाक तले सरेआम लोगों का लूटने का सिलसिला जारी है। लाल पीली ठिपियों का जुआ सडक़ों किनारे खिलाया जा रहा है। यह लोग इतने शातिर होते हैं कि झुंड में खड़े लोगों को देखते ही देखते झांसे में ले लेते हैं। इनका एक आदमी लाल पीली ठिपियों की गेम खिलवाता है और बाकी सदस्य आसपास खड़े रहते हैं। इनके लोग पैसा लगाते है और जीतते हैं यह देखकर भोलेभाले लोग इनके झांसे भी फंस जाते हैं।

मात्र 1 या 2 घंटे में यह लोग हजारों रूपये राहगीरों की जेब से लूट लेते हैं। ऐसा ही एक मामला झाड़माजरी में सामने आया। लोगों की भीड़ को देखकर एक जागरूक युवक ने वीडियो बनाया और लूट को बेनाकब कर दिया। बद्दी के चक्का रोड़, एचपीएसआईडीसी रोड़, झाड़माजरी, एलंबिक चौक, बरोटीवाला समेत ऐसी जगहों को निशाना बनाया जाता है जहां पर कामगारों की आवाजाही ज्यादा हो। उद्योगों से कामगार 5 बजे निकलना शुरू हो जाते हैं और 8 बजे तक कामगारों की आवाजाही अधिक रहती है। लोगों को लूटने वाली यह टोलियां इसी समय अपना बाजार सजाती हैं और सडक़ों किनारे खेल शुरू हो जाता है।

मात्र 2 से 3 घटें में यह लोग 30 से 50 हजार रूपये लोगों की जेब से निकाल लेते हैं। वहीं भोलेभाले कामगार भी इनके बिछाए जाल में फंसकर लूट रहे हैं। उधर डीएसपी बद्दी नवदीप सिंह ऐसे शातिरों पर सख्ती से शिकंजा कसा जा रहा है। पिछले कई दिनों से पुलिस लगातार जूए और दडड़े सट्टेवालों पर कार्रवाई अमल में ला रही है। सडक़ों किनारे ऐसे खेल खेलने वालों पर सख्त कार्रवाई के आदेश जारी कर दिए गए हैं।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]