लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

जिला में 1,48,188 विद्युत उपभोक्ताओं के बिजली बिल जीरो….

SAPNA THAKUR | 31 मई 2022 at 12:37 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ मंडी

मंडी जिले में 1 लाख 48 हजार 188 उपभोक्ताओं के बिजली बिल ‘जीरो’ आए हैं। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर द्वारा अब प्रदेश में विद्युत उपभोक्ताओं को 60 यूनिट तक मुफ्त बिजली देने की सीमा को बढ़ाकर अब 125 यूनिट तक कर दिया गया है।

यह जानकारी सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग द्वारा चलाए जा रहे विशेष प्रचार अभियान के तहत सुन्दरनगर विकास खंड के बरोटी व चनौल, सदर के कटौला व कुटाहर, बल्ह के कैहड़ व नलसर, गोहर के मझौठी व गोहर, धर्मपुर के घनाला व कोठुंआ, करसोग के बखरोट व कुफरीधार, सराज के छतरी व ब्रयोगी, बालीचौकी के थाची व बनवास, गोपालपुर परसदा व ब्रांग तथा द्रंग के बड़ीधार व सरौंझ में आयोजित कार्यक्रमों में कलाकारों द्वारा लोगों को गीत-संगीत व नुक्कड़ नाटक के माध्यम से दी गई।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

कलाकारों ने बताया कि जनता को और सहूलियत देते हुए प्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री रोशनी योजना में गरीब परिवारों को ‘फ्री’ बिजली कनेक्शन एवं मीटर लगाने का भी प्रबंध किया है। इस योजना में मंडी जिले में अब तक 2774 उपभोक्ताओं को निशुल्क बिजला कनेक्शन और ‘फ्री’ मीटर लगाए गए हैं। इस पर करीब 1.50 करोड़ रुपये व्यय किए गए हैं।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]