लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

जिला रोजगार कार्यालय में इतने अप्रैल को आयोजित होगा कैंपस इंटरव्यू

PRIYANKA THAKUR | 18 अप्रैल 2022 at 3:01 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN / चंबा

जिला रोजगार अधिकारी अरविंद सिंह चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला रोजगार कार्यालय रंगमहल चम्बा में 20 अप्रैल को कैंपस इंटरव्यू का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें एमएस ब्लू स्टार लिमिटेड काला अंब जिला सिरमौर द्वारा 60 पदों के लिए साक्षात्कार लिए जाएंगे। जिसके लिए आवेदक की आयु सीमा 18 से 25 वर्ष व शैक्षणिक योग्यता मैकेनिकल,इलेक्ट्रिशियन, इलेक्ट्रॉनिक्स, मोटर मैकेनिक, पंप ऑपरेटर, टर्नर और फिटर में आईटीआई डिप्लोमा निर्धारित की गई है।

उन्होंने बताया कि चयनित किए गए युवाओं को कंपनी द्वारा मासिक वेतन 13 हजार 500 तक दिया जाएगा। इच्छुक आवेदक साक्षात्कार के लिए शैक्षणिक योग्यता के मूल प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो, रोजगार कार्यालय का प्रमाण पत्र, आधार कार्ड,व बायोडाटा लेकर निर्धारित स्थान पर प्रात 11 बजे जिला रोजगार कार्यालय चंबा रंगमहल में उपस्थित हो कर साक्षात्कार में भाग ले सकते है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

उन्होंने यह भी बताया कि कोरोना महामारी को ध्यान मे रखते हुए अवेदकों से निवेदन है कि सामाजिक दूरी के नियमों का पालन करें, मास्क का प्रयोग करें,भीड़ न करें,एक समय पर एक ही आवेदक साक्षात्कार के लिए आएगा।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]