लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

जिला रोजगार कार्यालय में इतने मई को होगा कैंपस इंटरव्यू

PRIYANKA THAKUR | 1 मई 2022 at 11:07 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

साक्षात्कार में उम्मीदवार को देनी होगी ऑनलाइन परीक्षा

HNN / चंबा

जिला रोजगार कार्यालय रंग महल चंबा में 4 मई को कैंपस इंटरव्यू का आयोजन किया जा रहा है जिसमें एचसीएल टेक्नोलॉजी द्वारा नोएडा में ट्रेनी, आईटी इंजीनियर व एसोसिएट्स के पदों को भरा जाएगा। जिसमें प्रशिक्षण अवधि के दौरान वेतन 10 हजार रुपये रखा गया है इसके बाद 2.2 लाख सालाना वेतन दिया जाएगा। जिसमें शैक्षणिक योग्यता 12वी गणित विषय सहित 2021 एवं 2022 में 60 प्रतिशत के साथ उत्तीर्ण अभ्यर्थी होना चाहिए।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

उन्होंने बताया कि साक्षात्कार में उम्मीदवार को ऑनलाइन परीक्षा देनी होगी जिसमें गुणात्मक तर्क, निबंध लेखन, सामान्य अंग्रेजी आदि के प्रश्न होंगे। इच्छुक आवेदक शैक्षणिक योग्यता के मूल प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो, रोजगार कार्यालय का प्रमाण पत्र, आधार कार्ड व बायोडाटा के साथ जिला रोजगार कार्यालय चंबा में 4 मई को प्रातः 11:00 बजे उपस्थित हो जाएं।

कोरोना महामारी को ध्यान में रखते हुए आवेदकों से निवेदन है कि सामाजिक दूरी के नियमों का पालन करें मास्क का प्रयोग करें भीड़ भी ना करें एक समय पर एक ही उम्मीदवार साक्षात्कार के लिए उपस्थित रहेगा।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]