लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

टेंपो यूनियन में खड़े 8 टेंपुओं की बैटरियां चोरी

SAPNA THAKUR | 29 नवंबर 2021 at 1:56 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

सीसीटीवी फुटेज में कैद हुई चोरी की घटना, चोरी करते दिखे शातिर

HNN/ बद्दी

बद्दी के तहत सिक्कां होटल के समीप टेंपो यूनियन में खड़े 8 टेंपुओं की बैटरियां चोरी होने का मामला सामने आया है। चोरी की यह घटना यूनियन में लगे सीसीटीवी कैमरों में भी कैद हुई है। जिसके आधार पर यूनियन ने बद्दी पुलिस से कार्रवाई की मांग उठाई है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

बद्दी पुलिस को दी शिकायत में टेंपो यूनियन के प्रधान रमेश चंद चौधरी पुत्र दौलत राम निवासी गांव जुड्डी कलां ने बताया कि रात को टेंपो यूनियन में खड़े 8 टेंपुओं की बैटरियां चोरी हो गईं। चोरी की यह घटना यूनियन में लगे सीसीटीवी कैमरों में भी कैद हुई है।

फुटेज के आधार पर जब यूनियन ने तफ्तीश की तो एचपी-12एल-2272 के परिचालक अरूण से पूछताछ में सामने आया कि इसने रोहित और हैप्पी ने मिलकर यह बैटरियां चोरी की हैं। जिसके बाद यूनियन ने मामले की शिकायत बद्दी पुलिस को देकर उपरोक्त लोगों पर कार्रवाई की मांग उठाई।

उधर, डीएसपी बद्दी नवदीप सिंह ने बताया कि पुलिस ने यूनियन की शिकायत के आधार पर नामजद लोगों के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। पुलिस फुटेज को भी खंगालेगी जिसके आधार पर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]