लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

टैक्सी चालक ने पंखे से फंदा लगाकर की आत्महत्या

SAPNA THAKUR | 1 मई 2022 at 10:27 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ मनाली

पर्यटन नगरी मनाली में टैक्सी चालक ने फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर दी है। टैक्सी चालक का शव कमरे में पंखे से लटका हुआ बरामद किया गया है। हालांकि आत्महत्या के क्या कारण रहे होंगे इस बात का खुलासा अभी तक नहीं हो पाया है। लिहाजा पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है और सीआरपीसी की धारा-174 के तहत कार्यवाही अमल में लाई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार रमन कुमार निवासी गांव कुलंग जिला कुल्लू पेशे से टैक्सी चालक था। बताया जा रहा है कि युवक रात को खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने के लिए चला गया परंतु सुबह जब उसने दरवाजा नहीं खोला तो परिजनों को उसकी चिंता हुई। हालांकि परिजनों द्वारा दरवाजा भी खटखटाया गया परंतु अंदर से कोई आवाज नहीं आई।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

जिसके बाद अनहोनी के अंदेशे को देखते हुए दरवाजा तोड़कर अंदर देखा गया तो सबके पैरों तले से जमीन खिसक गई। उन्होंने देखा कि रमन पंखे से फंदा लगाकर लटका हुआ था। एएसपी कुल्लू सागर चन्द ने पुष्टि की है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]