HNN/ शिमला
राजधानी शिमला के उपनगर टूटू स्थित रेलवे स्टेशन पर एक दर्दनाक हादसा पेश आया है जहां ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। व्यक्ति को स्थानीय लोगों द्वारा उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया परंतु व्यक्ति की जान न बच सकी। वही व्यक्ति की मौत के बाद से स्थानीय लोगों में भी खूब रोष पनप रहा है।

स्थानीय लोगों ने इस दौरान रेलवे ट्रैक पर धरना प्रदर्शन किया और जमकर नारेबाजी भी की। प्राप्त जानकारी के अनुसार आज सुबह टुटू में पेंटर का काम करने वाला एक व्यक्ति अचानक ही ट्रेन की चपेट में आ गया। जिसके बाद उसे स्थानीय लोगों द्वारा उपचार के लिए तुरंत आईजीएमसी शिमला पहुंचाया गया परंतु व्यक्ति ने उपचार के दौरान ही दम तोड़ दिया।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
वहीँ, इस घटना के बाद टूटू के स्थानीय लोगों ने रेलवे स्टेशन पर प्रदर्शन किया और ट्रेनों को रोक दिया। स्थानीय लोगों की मानें तो आये दिन ट्रेनों की चपेट में आने से लोग अपनी जान गवा रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ सूचना मिलने के बाद रेलवे पुलिस की टीम मौके पर पहुंची तथा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए आईजीएमसी शिमला पहुंचाया।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





