लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

ट्रेन की चपेट में आने से 19 वर्षीय युवक की मौत, परिवार का था इकलौता चिराग

PRIYANKA THAKUR | 1 जून 2022 at 12:46 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

10 साल पहले सड़क हादसे में बहन की हुई थी मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

HNN / ऊना

जिला ऊना के अम्ब में ट्रेन की चपेट में आकर एक युवक की मौत हो गई है। मृतक युवक की पहचान 19 वर्षीय अंकित कुमार पुत्र प्रीतम चंद ठठल पंचायत, हलेड़ गांव के रूप में हुई है। हादसे की सूचना मिलते ही रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। जानकारी के अनुसार अंकित पक्का परोह में एक सर्विस स्टेशन में मैकेनिक का काम सीख रहा था।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

सुबह साढ़े आठ बजे के करीब वह अपने घर से निकला था। वह रेलवे लाइन से होते हुए पक्का परोह में जा रहा था। इस दौरान जैसे ही वह ट्रैक पर पहुंचा पीछे से आ रही बरेली से दौलतपुर हिमाचल एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आकर बुरी तरह से कट गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

उधर, ठठल पंचायत प्रतिनिधि अमन ज्योति ने बताया कि मृतक युवक परिवार का इकलौता बेटा था। मृतक की बहन की भी करीब 10 साल पहले सड़क हादसे में मौत हो चुकी है। अब अचानक हादसे में बेटे की मौत हो जाने से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट गया है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]