लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

डेंगू के बढ़ते मामलों को देखते हुए जिला में हाई अलर्ट जारी

PRIYANKA THAKUR | 2 दिसंबर 2021 at 2:04 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN / बिलासपुर

हिमाचल प्रदेश के जिला बिलासपुर में डेंगू के मामले निरंतर बढ़ते जा रहे हैं। बता दें कि जिला में 1 माह के भीतर डेंगू के 18 नए मामले सामने आए हैं। डेंगू के बढ़ते मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने पूरे जिला में हाई अलर्ट जारी कर दिया है। वहीं स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से आग्रह किया है कि बुखार के लक्षण दिखते ही तुरंत स्वास्थ्य केंद्रों में जाएं और समय से सही उपचार करवाएं।

गौरतलब हो कि डेंगू वायरस से संक्रमित एडीज मच्छर के काटने से फैलता है। डेंगू बुखार की चपेट में बड़े-बुजुर्ग से लेकर बच्चे तक भी आसानी से आ जाते हैं। इसके लक्षण हल्के से लेकर गंभीर भी होते हैं जो कभी-कभी जानलेवा साबित हो जाते हैं।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]