HNN / लाहौल स्पीति
तकनीकी शिक्षा,सूचना प्रौद्योगिकी व जनजातीय विकास मंत्री, डॉ मारकंडा अपने तीन दिवसीय लाहौल दौरे पर केलांग पहुंचे। इस दौरे के दौरान उन्होंने जनसमस्याओं को सुनते हुए अधिकतर समस्याओं का मौक़े पर ही निपटारा किया तथा सम्बंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिए।
इससे पूर्व डॉ. मारकंडा ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक भी की। तीन दिसम्बर को वे कारगा,तांदी कीर्तिंग, व थिरोट का दौरा कर जनसमस्याओं का निपटारा करेंगे। चार दिसम्बर को केलांग में ज़िला के अधिकारियों के साथ परियोजना सलाहकार समिति की बैठक की अध्यक्षता करेंगे।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





