लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

ड्यूटी से लौट रहे कामगार को गाड़ी ने मारी जोरदार टक्कर, मौत

SAPNA THAKUR | 30 नवंबर 2021 at 10:31 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ सोलन

इंडोफार्म-मोरपिन रोड पर गुग्गामाड़ी के समीप एक दर्दनाक हादसा पेश आया है जहां ड्यूटी से अपने क्वार्टर जा रहे व्यक्ति की कार की चपेट में आने से मौत हो गई है। हालांकि, व्यक्ति को उपचार के लिए बद्दी अस्पताल भी पहुंचाया गया परंतु उसकी जान ना बच सकी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बिहार के छपरा जिले के तकिया मेलदी गांव का रहने वाला जनकराज पुत्र रामदेव राय ड्यूटी खत्म करने के बाद पैदल ही अपने क्वाटर जा रहा था। इसी दौरान जैसे ही वह इंडोफार्म-मोरपिन रोड पर गुग्गामाड़ी के समीप पहुंचा तो तेज रफ्तार ऑल्टो कार ने उसे जोरदार टक्कर मार दी।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

कार की टक्कर से व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ जिसे स्थानीय लोगों द्वारा उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वही व्यक्ति को टक्कर मारने के बाद कार चालक भी मौके से फरार बताया जा रहा है जिसे पुलिस ढूंढने का प्रयास कर रही है। डीएसपी नवदीप सिंह ने पुष्टि की है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]