HNN/ नाहन
जिला पुलिस ने 10 पेटी देसी शराब सहित एक व्यक्ति को धर दबोचा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार जिला सिरमौर पुलिस की विशेष अन्वेषण इकाई की टीम को गश्त के दौरान सूचना प्राप्त हुई कि एक स्थानीय व्यक्ति निवासी गांव सैनवाली वायला, डाकघर कांसर तहसील रेणुका जी जिला सिरमौर बिरला में ढाबा की आड़ में अवैध तौर पर शराब बेचने का कारोबार करता है।
सूचना पर पुलिस टीम ने उक्त व्यक्ति के ढाबा पर छापा मारा और तलाशी ली तो ढाबा के साथ खाली प्लॉट से 10 गत्ता की पेटियों में 118 बोतले शराब देसी की फॉर सेल इन हरियाणा ओन्ली बरामद हुई। लिहाज़ा व्यक्ति के विरूद्ध पुलिस थाना रेणुका जी में हिमाचल प्रदेश आबकारी विभाग के अन्तर्गत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





