HNN/ सोलन
जिला सोलन में इन दिनों तेंदुए का आतंक दिन-ब-दिन लोगों में बढ़ता ही जा रहा है। आए दिन लोगों का तेंदुए से आमना सामना होता रहता है जिससे लोग बेहद खौफजदा है। खास तौर पर लोग मादा तेंदुआ से ज्यादा भयभीत है। बता दे कि सोलन के नौणी, कसौली, सबाथू सहित विभिन्न ग्राम पंचायतों में तेंदुए के आतंक से लोग बेहद डरे हुए हैं। इन क्षेत्रों में पिछले कुछ दिनों से तेंदुए देखे जा रहे हैं।
बीते रोज भी एक मादा तेंदुआ अपने तीन बच्चों के साथ दिखाई दी जिससे लोगों में और अधिक भय का माहौल पैदा हो गया। क्षेत्र के लोगों को तेंदुए के दहाडने की आवाजे आती है जिससे लोगों का घर से बाहर निकलना भी मुश्किल हो गया है। बता दें कि जिला शिमला में एक मासूम बच्चे और सोलन में एक युवती को तेंदुआ उठाकर ले गया था जिसके बाद से लोगों में निरंतर खौफ बढ़ता ही जा रहा है।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
आलम यह है कि लोग दिन में भी घर से बाहर निकलने में कतराते हैं। उधर, डीएफओ सोलन श्रेष्ठ ने लोगों से रात को अंधेरे में अकेले बाहर ना निकलने और एहतियात बरतने की अपील की है।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





