HNN/ शिमला
हिमाचल प्रदेश में भीषण गर्मी के चलते लोगों का हाल बेहाल हो गया है। प्रदेश के मैदानी क्षेत्रों सहित पहाड़ो तक गर्मी ने लोगों के पसीने छुड़ा दिए हैं। गर्मी का मौसम दिन पर दिन जोर पकड़ता जा रहा है। आसमान से सूरज ने आग बरसाना शुरू कर दिया है, जिससे तापमान में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है। तापमान में हो रही लगातार बढ़ोतरी ग्लेशियरों के लिए भी खतरा बन रही है।
क्योंकि लगातार चढ़ते पारे के कारण ग्लेशियर भी अब पिघलने लग पड़े हैं। यही क्रम चलता रहा तो आने वाले दिनों में ग्लेशियरों के पिघलने की रफ्तार भी सामान्य से कई गुना तक बढ़ जाएगी। मार्च माह में बारिश न होने के कारण एक तरफ जहां जल स्त्रोत सूखने लग पड़े हैं तो वहीं दूसरी तरफ से खेतों में फसलें मुरझा रही है। अगर आगामी दिनों के दौरान भी बारिश नहीं होती है तो भारी नुक्सान हो सकता है।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





