HNN/ सोलन
कसौली थाना के तहत एक तेज रफ्तार कार का कहर देखने को मिला है जिसकी चपेट में आने से मासूम बच्ची की मौत हो गई है। प्राप्त जानकारी अनुसार सुनैना सड़क के किनारे अन्य बच्चों के साथ खड़ी थी कि तभी अचानक शक्तिघाट की तरफ से तेज रफ्तार मारुति कार आई जिसने उसे जोरदार टक्कर मार दी। गाड़ी की टक्कर से सुनैना बेसुध होकर नीचे गिर पड़ी तथा बुरी तरह से लहूलुहान हो गई।
जिसके बाद स्थानीय लोगों द्वारा उसे आनन-फानन में उपचार के लिए तुरंत धर्मपुर अस्पताल पहुंचाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एएसपी अशोक वर्मा ने पुष्टि करते हुए बताया कि तेज रफ्तार कार की टक्कर से एक बच्ची की मौत हुई है। उन्होंने बताया कि शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने वाहन चालक के विरूद्ध मामला दर्ज कर लिया है और आगामी कार्रवाई अमल में लाई है।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





