HNN / सोलन
औद्योगिक क्षेत्र बीबीएन में एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार महिला को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक महिला की पहचान कविता के रूप में हुई है। वही बाइक पर सवार चालक और उसके दो बच्चे घायल हुए हैं जिन्हें उपचार के लिए सिविल अस्पताल नालागढ़ में भर्ती करवाया गया है।
जानकारी के अनुसार कविता अपने पति और दो बच्चों के साथ बाइक पर सवार होकर कहीं जा रही थी। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे ट्रक ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे कविता की मौके पर ही मौत हो गई जबकि बच्चे और पति घायल हुए हैं। वहीं पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। मामले की पुष्टि बद्दी डीएसपी नवदीप सिंह ने की है।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





