लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

त्योहारी सीजन में नयना देवी के दरबार में एक लाख श्रद्धालुओं ने टेका माथा

SAPNA THAKUR | 8 नवंबर 2021 at 2:17 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ बिलासपुर

त्योहारी सीजन में हिमाचल प्रदेश के सभी शक्तिपीठ श्रद्धालुओं से गुलजार रहे। नवरात्रों के बाद से श्रद्धालुओं की आमद शक्तिपीठों में कम हो गई थी परंतु त्योहारी सीजन में श्रद्धालुओं की संख्या में इजाफा देखने को मिला। त्योहारी सीजन में छुट्टियों के चलते दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश और अन्य प्रदेशों से भी लाखों की संख्या में श्रद्धालु शक्तिपीठों में दर्शन के लिए पहुंचे।

विश्व विख्यात शक्तिपीठ श्री नयना देवी की बात करें तो यहां त्योहारी सीजन में तकरीबन एक लाख के करीब श्रद्धालु मां के दरबार में माथा टेकने पहुंचे। नयना देवी में पिछले 3 दिनों में ही एक लाख श्रद्धालु पहुंचे है। मंदिर न्यास के अधीक्षक अश्विनी कुमार ने बताया कि त्योहारी सीजन में मां के दरबार में भक्तों का तांता लगा रहा।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

उन्होंने बताया कि प्रदेश से ही नहीं बल्कि बाहरी राज्यों से भी भारी संख्या में भक्त मां के चरणों में शीश नवाने पहुंचे। उन्होंने बताया कि कोरोना संक्रमण के दृष्टिगत श्रद्धालुओं के लिए सैनिटाइजर मशीनें लगाई गई है तथा मंदिर को भी समय-समय पर सैनिटाइज करवाया जा रहा है। इसके अलावा श्रद्धालुओं को कोविड-19 गाइडलाइंस का पालन करवाया जा रहा है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]