HNN / ऊना
जिला ऊना में बीते कल एक दर्दनाक हादसा पेश आया। यहाँ एक 2 वर्षीय मासूम की गाड़ी की चपेट में आने से मौत हो गई। मृतक मासूम की पहचान दीपक के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और उन्होंने शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार बच्चे की मां मधुबाला अपनी बेटी को स्कूल छोड़ने वाली गाड़ी के पास आई हुई थी। इसी दौरान दीपक भी अपनी मां के पीछे-पीछे आ गया। जैसे ही मां अपनी बेटी को गाड़ी में बिठाने लगी उसी वक्त दीपक गाड़ी के पीछे चला गया। इस दौरान अचानक गाड़ी चल पड़ी और दीपक उसकी चपेट में आ गया और लहूलुहान हो गया। बेटे को लहूलुहान अवस्था में देख मां बेहोश हो गई। इसके बाद वहां खड़े अन्य बच्चो के परिजन घायल बच्चे को तुरंत चिंतपूर्णी अस्पताल ले आए।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
यहां प्राथमिक उपचार के बाद बच्चे की गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे ऊना रेफर कर दिया। यहां उपचार के दौरान बच्चे ने दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि मधुबाला अपने बेटा-बेटी के साथ अपने मायके में ही रहती थी। वही बच्चे की मौत से परिवार सहित पूरे गांव में शोक की लहर छा गई है।
उधर, थाना प्रभारी ने बताया कि बच्चे की मौत गाड़ी की टक्कर से सिर में चोट लगने के कारण हुई है। बच्चे की मां के बयान लिए गए हैं। उन्होंने बताया कि बच्चे का पोर्स्टमार्टम आज ऊना अस्पताल करवाया जाएगा। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रवीण धीमान ने बताया कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





