लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

दलित महिला पर हमला करने वाले आरोपी लगातार दबाव बनाने का कर रहे प्रयास

SAPNA THAKUR | 30 नवंबर 2021 at 12:02 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ तपेंद्र ठाकुर पांवटा

जामना में दलित महिला पर हमला करने वाले लोग लगातार पीड़ित महिला पर दबाव बनाने का प्रयास कर रहे है। बता दें कि बीते रोज़ कोर्ट में बयान देने के लिए पीड़ित महिला पहुंची तो कथित तौर पर इस दौरान दरांत से हमला करने वाली आरोपी महिला के पति और कई लोगों ने उसका पीछा कर डराने का प्रयास किया।

यह सब कुछ अदालत के बाहर और डीएसपी कार्यालय से महज 50 मीटर की दूरी पर हो रहा था। हालांकि, पुलिस द्वारा पीछा कर रहे लोगों को पकड़कर पूछताछ की गई है। बता दें कि कुछ रोज पहले दलित महिला पर हमला कर गंभीर घायल कर दिया था।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

पुलिस द्वारा तुरंत कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज किया गया और पीड़ित घायल महिला के बयान कोर्ट में दर्ज किए जाने थे। इस दौरान आरोपी महिला का पति वीरेंद्र चौहान और उसके साथी महिला का पीछा करने लगे और डराने का भी प्रयास किया।

इस दौरान वहां मौजूद कुछ लोगों ने वीडियो और फोटो क्लिक कर ली। जिसके बाद डीएसपी पांवटा को भी मामले से अवगत करवाया गया। बता दें कि जिस महिला पर दरांत से हमला किया गया है उस महिला के साथ अप्रैल माह में दुष्कर्म भी किया जा चुका है जिसको लेकर पुलिस ने मामला दर्ज किया है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]