HNN/ धर्मशाला
जिला रेडक्रॉस सोसायटी, धर्मशाला द्वारा सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग, भारत सरकार एवं कृत्रिम अंग निर्माण निगम, मोहाली के निगमित सामाजिक उत्तरदायित्व फण्ड के सहयोग से दिव्यांगजनों की सहायतार्थ 04 जून 2022 को मेला ग्राउंड, धीरा तहसील पालमपुर में मूल्यांकन शिविर का आयोजन किया जायेगा।
इसमें पात्र दिव्यांगजनों को निशुल्क सहायक उपकरण व्हील चेयर, ट्राई साइकिल, मोटराइज्ड ट्राई साइकिल, बैसाखियां, सीपी चेयर, एलबो क्रचेस, वाकिंग स्टिक, स्मार्ट केन, रोलेटर, वाकर, स्मार्ट फोन, कानों में सुनने की मशीन, कैलीपर तथा कृत्रिम अंग इत्यादि प्रदान करने के लिए मूल्यांकन किया जायेगा।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
पात्र दिव्यांगजन अपनी जरूरत के सहायक उपकरण प्राप्त करने के लिए आवश्यक दस्तावेज जिसमें 40 प्रतिशत से अधिक दिव्यांगता प्रमाण पत्र, सहायक उपकरण प्रदान करने हेतु चिकित्सक का परामर्श, आय प्रमाण पत्र (मासिक 15,000/- रूपये से कम), आधार कार्ड और पासपोर्ट साइज़ फोटोग्राफ लेकर शिविर में उपस्थित हो सकते हैं ताकि उनको सहायक उपकरण प्रदान करने के लिए उनका मूल्यांकन करके पंजीकरण किया जा सके।
अधिक जानकारी के लिए सचिव, जिला रेडक्रॉस सोसायटी, कांगड़ा स्थित धर्मशाला के कार्यालय दूरभाष नम्बर 01892-224888 तथा मोबाइल नम्बर 94188-32244 पर सम्पर्क कर सकते हैं।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





