लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

दून कांग्रेस ने धूमधाम से मनाया पार्टी का 137वां स्थापना दिवस

SAPNA THAKUR | 29 दिसंबर 2021 at 11:26 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ बद्दी 

दून ब्लॉक कांग्रेस ने पार्टी का 137 वां धूमधाम से मनाया। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष एंव पूर्व विधायक राम कुमार चौधरी ने पार्टी के इतिहास और कांग्रेस नेताओं के बलिदानों पर प्रकाश डाला। राम कुमार चौधरी ने कहा कि देश को आजादी दिलाने में और आजादी के बाद आज के भारत की खूबसूरत संरचना में कांग्रेस नेताओं के अथक प्रयास और बलिदान शामिल है।

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, पंडित जवाहर लाल नेहरू, लाला लाजपत राय, सरदार बल्लभ भाई पटेल, इंदिरा गांधी, राजीव गांधी के बलिदान कभी भुलाए नहीं जा सकते। आज के भारत की संरचना के लिए सोनिया गांधी व राहुल गांधी के प्रयासों पर भी पूर्व विधायक ने प्रकाश डाला।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

राम कुमार चौधरी ने कहा कि आज लोग इतने त्रस्त हो चुके हैं कि कांग्रेस सरकार के कार्यकाल को याद कर रहे हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आहवान किया कि वह कांग्रेस की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएं। आने वाला समय कांग्रेस का है और इसके लिए हर कार्यकर्ता को अपनी भूमिका निभानी होगी।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]