लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

देवता जमदग्नि ऋषि की कोठी चढ़ी आग की भेंट, लाखों का नुक्सान

SAPNA THAKUR | 31 मई 2022 at 2:09 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ कुल्लू

जिला मुख्यालय कुल्‍लू से 30 किलोमीटर दूरी पर स्थित शियाह गांव में भीषण अग्निकांड हुआ है। अग्निकांड की इस घटना में देवता जमदग्नि ऋषि का भंडार गृह आग की भेंट चढ़ गया है। ग्रामीणों की सूचना के बाद फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया जा सका। अग्निकांड की इस घटना में 80 लाख की संपत्ति आग की भेंट चढ़ गई है जबकि दो करोड़ के लगभग संपत्ति को बचा लिया गया है।

वही गनीमत यह रही कि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया नहीं तो आग के फैलने से भारी नुक्सान हो सकता था। प्राप्त जानकारी के अनुसार देवता जमदग्नि ऋषि के नवनिर्मित नक्काशीदार काष्ठकुणी शैली में बने साढे़ तीन मंजिला स्लेट पोश भंडार गृह, कोठी में आग लग गई। आग लगती देख ग्रामीण अपने-अपने घरों से बाहर निकल आए और आग पर काबू पाने में जुट गए। ग्रामीणों ने दमकल केंद्र कुल्लू को सूचित किया।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

कुल्लू से दमकल विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और गांव में निर्मित वाटर स्टोरेज टैंक पर पोर्टेबल पंप लगाकर तथा छह नंबर डिलीवरी हौज जोड़कर एवं पानी लेकर आग को कड़ी मशक्कत के बाद नियंत्रित कर पूर्ण रूप से बुझाया।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]