HNN/ चंबा
हिमाचल प्रदेश के जिला चंबा में वनरक्षक से मारपीट का मामला सामने आया है। वनरक्षक ने जैसे ही वन काटुओं को देवदार का पेड़ काटने से रोका तो आरोपियों ने उस पर हमला कर दिया। जिसके बाद वन काटू मौके से फरार हो गए। तो वहीं दूसरी तरफ पीड़ित वनरक्षक ने जंगशिव, देवी चंद, रविंद्र कुमार और हरि सिंह सभी निवासी गांव केहलरा के खिलाफ पुलिस थाना में मामला दर्ज करवाया है। जानकारी अनुसार बैरा वन बीट का वन रक्षक भिंद्र सिंह केहलरा के पास गश्त कर रहा था।
इस दौरान जंगल में पेड़ काटने की आवाज सुनाई दी। आवाज को सुनकर वह जंगल के भीतर पहुंच गया जहां चार लोग अवैध रूप से देवदार का पेड़ काट रहे थे। जब वनरक्षक ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो आरोपियों ने उस पर हमला कर दिया। उधर, वनमंडलाधिकारी कमल भारती ने बताया कि वन अधिनियम के तहत पुलिस ने मामला दर्ज किया है साथ ही वनरक्षक का मेडिकल करवाया गया है।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





