लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

देश में कोरोना के 3324 नए मामले, पांच राज्यों में सबसे ज्यादा..

SAPNA THAKUR | 1 मई 2022 at 12:36 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

भारत में कोरोना के केस एक बार फिर बढ़ने लगे हैं। देश में कोरोना के 3324 नए मामले सामने आए हैं, जो कल की तुलना में 9.9% कम है। देश के पांच राज्यों में सबसे ज्यादा मामले दर्ज किए गए हैं। फिलहाल, देश में कोरोना के एक्टिव केस की संख्या 19 हजार 092 है। पिछले 24 घंटों में सक्रिय मामलों में 408 का इजाफा हुआ है।

बता दें कि शनिवार को स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटे में कोविड के 3,688 नए केस सामने आए थे। दिल्ली में सबसे ज्यादा कोरोना के 1,520 मामले मिले हैं, इसके बाद हरियाणा में 490 मामले, केरल में 337 मामले, उत्तर प्रदेश में 275 मामले और महाराष्ट्र में 155 मामले सामने आए हैं।

देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 40 मरीजों की मौत भी हुई, जिससे मरने वालों की कुल संख्या बढ़कर 5 लाख 23 हजार 843 हो गई है। वहीं, भारत का रिकवरी रेट अब 98.74% है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]