लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

देश में पिछले 24 घंटे के भीतर कोरोना के 2,338 नए मामले

SAPNA THAKUR | 31 मई 2022 at 12:17 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

देश में पिछले 24 घंटे के भीतर कोरोना के 2,338 नए मामले सामने आए हैं। वहीं 19 कोरोना संक्रमितों की मौत हो गई है। इसके अलावा 2, 134 कोरोना संक्रमित ठीक हुए। वर्तमान में देश में कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या 17 हजार 883 है। देश में रिकवरी रेट 98.74 फीसदी है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में प्रतिदिन पॉजिटिविटी रेट 0.64 फीसदी है। साप्ताहिक पॉजिटिविटी रेट 0.56 फीसदी है। देश में कोरोना से ठीक होने वालों की संख्या अब 4 करोड़ 26 लाख 15 हजार 574 हो गई है। वहीं अब देश में कोरोना से मरने वालों की संख्या 5 लाख 24 हजार 630 है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]