लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

दो कारों के बीच जोरदार भिड़ंत, 9 लोग घायल

SAPNA THAKUR | 29 नवंबर 2021 at 1:04 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ ऊना

पुलिस थाना अम्‍ब के तहत कुनेरन में दो कारों के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। इस दुर्घटना में 9 लोग घायल बताए जा रहे हैं जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहीँ, सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घायलों के ब्यान दर्ज किये तथा आगामी कार्यवाही अमल में लाई है।

घायलों में मंजीत पुत्र अशोक कुमार, तरसेम सिंह पुत्र कौला सिंह, सेवा कौर पत्नी तरसेम सिंह, अजायव सिंह पुत्र तरसेम सिंह, राजविन्द्र कौर पत्नी अजायव सिंह, महिन्द्र कौर पत्नी इन्द्रजीत सिंह, रानी देवी उर्फ कमलेश सिंह भारज पत्नी जसवंत सिंह भारज सभी निवासी पंजाब और रजिंद्र कुमार पुत्र जीत सिंह निवासी कुनेरन व एक अन्य व्यक्ति शामिल है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

जानकारी अनुसार कुछ श्रद्धालु बाबा बालक नाथ मंदिर में दर्शन करने के बाद कार में सवार होकर वापिस लौट रहे थे। इसी दौरान कुनेरन के पास उनकी गाड़ी को विपरीत दिशा से आ रही एक अन्य तेज रफ्तार कार ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दोनों कारों में सवार 9 लोग घायल हुए जिन्हे दौलतपुर अस्पताल पहुंचाया गया। एसपी ऊना अर्जित सेन ठाकुर ने खबर की पुष्टि की है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]