HNN/ काँगड़ा
पठानकोट-मंडी राष्टीय राजमार्ग पर खज़्ज़िया के नज़दीक पेट्रोल पंप के पास दो गाड़ियों के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में सात लोग घायल हुए है जिन्हें उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल पहुंचाया गया। घायलों में राम प्रसाद (57), सीमा देवी (34 ), लक्षित (8), अभनिश शर्मा (7), दृष्टि (9) तथा ड्राइवर अनूप, गांव भटियात, चंबा (30) शामिल है।
इसमें एक बच्चे लक्षित की गंभीर अवस्था को देखते हुए उसे टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। दूसरी गाड़ी के चालक अनवर अली (65) निवासी पठानकोट का इलाज सिविल अस्पताल नूरपुर में चल रहा है। जानकारी के अनुसार गाड़ी में सवार होकर एक परिवार कोटला में मां बगलामुखी के दर्शन के लिए जा रहा था।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
इसी दौरान खज़्ज़िया के नज़दीक पेट्रोल पंप के पास पहुँचने पर उनकी गाड़ी की टक्कर अन्य गाड़ी से हो गई। हादसे में गाड़ी में सवार 7 लोग घायल हुए जिन्हें स्थानीय लोगों द्वारा घायल अवस्था में उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। यहां पर एक बच्चे की नाजुक हालत को देखते हुए उसे टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





