लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

दो दिन से लापता चल रहे व्यक्ति का खड्ड से बरामद हुआ शव

PRIYANKA THAKUR | 1 फ़रवरी 2022 at 10:17 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN / काँगड़ा

नूरपुर के तहत आने वाले गलेरी खड्ड से एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। बता दें कि यह व्यक्ति पिछले 2 दिन से लापता चल रहा था और इसका मानसिक संतुलन भी ठीक नहीं था। मृतक व्यक्ति की पहचान 32 वर्षीय अमित कुमार पुत्र गुलाब दत्त के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार जब दिन के समय कुछ कामगार खड्ड के किनारे से होकर जा रहे थे, तो उन्होंने वहां एक व्यक्ति को खड्ड में पड़ा हुआ देखा। इसके बाद उन्होंने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी। पुलिस की टीम ने शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

परिजनों के पुलिस ने बयान दर्ज किये, जिसमें उन्होंने किसी पर भी कोई शक जाहिर नहीं किया है। वहीं प्राथमिक जांच में व्यक्ति के शरीर पर कोई चोट या खून के निशान नहीं पाए गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]