लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

दो मंजिला मकान चढ़ा आग की भेंट, 5 परिवार हुए बेघर

SAPNA THAKUR | 29 नवंबर 2021 at 9:59 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ मंडी

सराज विधानसभा क्षेत्र के जंजैहली के ढबोला गांव में दो मंजिला मकान आग की भेंट चढ गया। इस अग्निकांड में घर के अंदर रखा कीमती सामान जलकर राख हो गया है। हालांकि, घर में आग कैसे लगी है इसका खुलासा अभी तक नहीं हो पाया है परंतु इस अग्निकांड में पीड़ित परिवार को लाखों रुपए का नुक्सान हुआ है। प्राप्त जानकारी के अनुसार जिस समय घर में आग लगी उस दौरान परिवार के सदस्य खेतों में गए हुए थे।

घर में धुआं उठता देख ग्रामीण सहित परिवार के सदस्य तुरंत मौके पर पहुंचे और आग बुझाने में जुट गए। हालांकि, लोगों ने एकजुट होकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर तो काबू पा लिया परंतु तब तक 16 कमरों का यह दो मंजिला रिहायशी मकान आग की भेंट चढ़ चुका था। इतना ही नहीं घर के अंदर रखे आभूषण सहित नकदी और अन्य कीमती सामान भी आग की भेंट चढ़ चुका था।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

इस घर में गोविंद राम, धनी राम, भाग सिंह, मुरारी लाल और मोहन लाल पुत्र झाबे राम गांव ढबोला का संयुक्त परिवार रहता था जिनके सिर से छत छीन गई है। वही सूचना मिलने के बाद पुलिस प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची तथा ग्रामीणों और परिवार वालों के बयान दर्ज किए गए।

वहीं विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग से हुए नुक्सान का आकलन किया। इस दौरान तकरीबन पीड़ित परिवार को 38 लाख रुपए का नुक्सान आंका गया है। उधर, एसडीएम थुनाग पारस अग्रवाल ने बताया कि पीड़ित परिवारों को फौरी राहत के तौर पर 10-10 हजार रुपए की राशि प्रदान की गई है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]