HNN/ हमीरपुर
नादौन उपमंडल के तहत पंचायत गवालपत्थर के गांव टकरुं में दो घर आग की भेंट चढ़ गए जिससे पीड़ित परिवारों के सिर से छत छीन गई है। हालांकि, घर में आग लगने के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है परंतु इस अग्निकांड में पीड़ित परिवारों को लाखों रुपए के नुक्सान का अनुमान लगाया जा रहा है।
वहीं दूसरी तरफ सड़क सुविधा ना होने के चलते फायर ब्रिगेड की गाड़ियां भी मौके पर नहीं पहुंच सकी और परिवार की आंखों के सामने ही घर जलकर राख के ढेर में तब्दील हो गया। जानकारी अनुसार टकरुं गांव में सतीश कुमार व सुरजीत कुमार के रिहायशी मकानों में अचानक चिंगारी सुलग गई।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
आसपास के लोगों ने जब घर से धुआं उठता देखा तो वह तुरंत मौके की ओर दौड़े तथा आग को बुझाने में जुट गए। वहीं दूसरी तरफ इस बाबत जानकारी तुरंत अग्निशमन विभाग को भी दी गई। अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची परंतु घर तक सड़क सुविधा ना होने के चलते आग पर काबू नहीं पाया जा सका और परिवार की आंखों के सामने गई आशियाने जलकर राख के ढेर में तब्दील हो गए।
वहीं एसडीएम नादौन विजय धीमान ने दोनों परिवारों को फौरी राहत के तौर पर 5-5 हज़ार रूपए की राशि प्रदान की है।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





