लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

धनतेरस पर खरीदारी के लिए बाजार में उमड़ी लोगों की भीड़

SAPNA THAKUR | 2 नवंबर 2021 at 4:14 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ नाहन

धनतेरस और दीपावाली की खरीदारी के लिए मंगलवार को नाहन बाजार में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही लोगों ने खरीदारी करनी शुरू कर दी। बाजार में भीड़ की वजह से कई जगहों पर जाम का नजारा देखने को मिला। धनतेरस को लेकर सुबह से बाजार में लोगों की आवाजाही शुरू हो गई। 11 बजे के बाद बाजार पूरी तरह से गुलजार हो गए। इस मौके पर बर्तन की दुकानों पर खासी भीड़ रही और लोगों ने इस शुभ दिन अपने घर के लिए बर्तन खरीदे।

धनतेरस पर चांदी, पीतल आदि धातुओं की वस्तुओं को खरीदना भी शुभ माना जाता है। लोगों ने अपनी अपनी हैसियत के अनुसार वस्तुएं खरीदीं। इसके अलावा ज्वेलर्स की दुकानों पर भी खरीदारों का तांता लगा रहा। लोगों ने चांदी के सिक्के और चांदी की छोटी मूतियां खरीदने में रुचि दिखाई। साथ ही किराना दुकानों पर भी काफी भीड़ रही। इसके अलावा दिवाली के लिए नए क्लेंडरों, लड़ियों, दियों अन्य सामान की भी खूब बिक्री हुई।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

बाजार में खरीदारी करने आई रेखा, पूजा, कांता, सुमन, आशा, रीना, प्रिया ने जानकारी देते हुए बताया कि धनतेरस पर सोना और बर्तनों की खरीदारी को शुभ माना जाता है। इसलिए उन्होंने बर्तनों सहित चांदी के सिक्कों की खरीदारी की। वहीं दूसरी तरफ धनतेरस के दिन व्यापारियों की भी खासी चांदी हुई है। वही व्यापारियों की मानें तो बीते वर्ष की अपेक्षा इस बार धनतेरस पर अच्छा व्यापार हुआ है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]