लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

धरने पर बैठे दर्जनों कर्मचारियों के समर्थन में धरनास्थल पर पहुंचे अजय सोलंकी, कहा…

PRIYANKA THAKUR | 30 जून 2022 at 7:25 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN / नाहन

पिछले चार दिनों से समस्त जिला परिषद के कर्मचारी जिसमे जिला परिषद कर्मचारी, अधिकारी, पंचायत सचिव, कनिष्ठ अभियंता, तकनीकी सहायक आदि कर्मचारी विकास खण्ड नाहन में अपनी मांगों को लेकर धरने पर बैठे हुए है। वही, आज प्रदेश कांग्रेस कमेटी महासचिव अजय सोलंकी धरने पर बैठे दर्जनों कर्मचारियों के समर्थन में धरनास्थल पर पहुंचे और उनकी मांगों का समर्थन किया।

अजय सोलंकी ने कहा कि जिला परिषद कर्मचारी जो धरने पर बैठे है उनकी मांगों को पूरा किया जाए तथा इन सभी कर्मियों को ग्रामीण विकास विभाग व पंचायती राज विभाग में विलय किया जाए। अजय सोलंकी ने कहा कि आज वो कर्मचारी अपनी जायज मांगों को मनवाने के लिए धरने पर बैठे हुए है जो सरकार की सभी योजनाओं को गांव-गांव में हर व्यक्ति तक पहुँचाते है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

जिन कर्मचारियों ने कोरोना काल मे घर-घर जाकर महामारी के खिलाफ जंग लड़ी, आज प्रदेश सरकार उन कर्मचारियों को अपने हितों से वंचित रख रही है। प्रदेश सरकार को इन कर्मचारियों के साथ जो तानाशाही रवैया अपना रही है वो बहुत ही निंदनीय विषय है। सरकार को शीघ्र ही इन कर्मचारियों की जायज मांगो को पूरा करना चाहिए। उन्होंने कहा कि आने वाले समय मे जैसे ही कांग्रेस की सरकार सत्ता में आएगी, कर्मचारियों की जायज मांगो को अतिशीघ्र पूरा किया जाएगा।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]