लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

धारा 144 का उल्लंघन करने पर इन नेताओं के खिलाफ मामला दर्ज

PRIYANKA THAKUR | 29 नवंबर 2021 at 12:27 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN / ऊना

जिला ऊना में धारा 144 लगाई गई है ताकि जिले में कानून व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त रहे। लेकिन करणी सेना व स्वर्ण नेताओं के सदस्यों द्वारा धारा 144 का उल्लंघन किया गया जिसके चलते इनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया। बता दें कि स्वर्ण नेताओं की ओर से आरक्षण की शव यात्रा निकाल रहे नेताओं का स्वागत किया गया।

इस दौरान करणी सेना के सदस्यों व स्थानीय स्वर्ण नेता द्वारा मैहतपुर में शव यात्रा का स्वागत करते समय लोगो की तकरीबन 200-250 की संख्या पहुंच गई। बता दे कि जिन नेताओ के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है उसमे नेता विनय राणा, भूपिंद्र राणा, महिपाल सिंह मकराणा, मिंकु, रूमीत सिंह ठाकुर, मदन ठाकुर, गौरव ठाकुर और साहिल आदि के खिलाफ पुलिस ने धारा 144 के उल्‍लंघन का मामला दर्ज किया है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

उधर, एसपी ऊना अर्जित सेन ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]