लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

धार्मिक स्थल माता चिंतपूर्णी मंदिर जा रहे है तो वाओ मार्ट में जरूर रुकें, प्रदेश सरकार ने…

PRIYANKA THAKUR | 29 मई 2022 at 1:44 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN / ऊना, वीरेंद्र बन्याल

माता चिंतपूर्णी जाते-जाते मुबारिकपुर के पास वाओ मार्ट में जरूर रुकें क्योंकि यहां पर स्वादिष्ट खाना मिल रहा है। 40 लाख रुपए की लागत से बना वाओ (विंग्स ऑफ विमन) मार्ट महिलाओं को सशक्त एवं स्वावलंबी बनाने की दिशा में प्रदेश सरकार की पहल है। इस बारे जानकारी देते हुए उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने बताया कि वाओ मार्ट ग्रामीण विकास विभाग ने नाबार्ड के साथ मिलकर तैयार किया है। खाना बनाने वाली स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को नाबार्ड के माध्यम से प्रशिक्षित भी किया गया है।

रेस्त्रां के अंदर साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने के साथ-साथ खुशनुमा माहौल तैयार किया गया है। डीसी ने कहा कि वाओ मार्ट एक उपयुक्त स्थान पर खोला गया है, क्योंकि इस रास्ते से हजारों श्रद्धालु माता चिंतपूर्णी के दर्शनार्थ को जाते हैं। वाओ मार्ट में खाने के साथ-साथ स्वयं सहायता समूहों के तैयार किए उत्पाद भी बिक्री के लिए रखे गए हैं। उचित स्थान पर होने की वजह से स्वयं सहायता समूहों के तैयार उत्पादों को बेचने में काफी आसानी रहेगी और उन्हें आर्थिक लाभ होगा।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

उन्होंने कहा कि इससे पहले भी ग्रामीण विकास विभाग के माध्यम से बौल में शक्ति केंद्र खोला गया है, जहां पर स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों को बिक्री के लिए रखा गया है। राघव शर्मा ने कहा कि स्वयं सहायता समूहों को बाजार उपलब्ध करवाने के भरसक प्रयास किए जा रहे हैं।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]