लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

नाइट ड्यूटी के दौरान फार्मासिस्ट ने नर्स से की छेड़छाड़, मामला दर्ज

SAPNA THAKUR | 2 जून 2022 at 11:33 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ बिलासपुर

बिलासपुर जिला के क्षेत्रीय अस्पताल में एक नर्स ने फार्मासिस्ट पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। फार्मासिस्ट द्वारा छेड़छाड़ की इस घटना को अंजाम तब दिया गया जब बिलासपुर अस्पताल में कार्यरत झंडुत्ता क्षेत्र निवासी उक्त नर्स 30 मई को नाइट ड्यूटी पर थी। नर्स ने बताया कि जब वह ड्यूटी रूम में मौजूद थी तो फार्मासिस्ट अचानक वहां आ गया।

इस दौरान फार्मासिस्ट ने उससे छेड़छाड़ की। नर्स का आरोप है कि फार्मासिस्ट ने उसे पकड़कर जबरदस्ती गले लगाया और सोने के लिए अपने कमरे में चलने को कहा। जिसके बाद नर्स बुरी तरह से डर गई और जैसे-तैसे कर अपने आप को आरोपी के चंगुल से छुड़ाया और आरोपी के खिलाफ पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

डीएसपी हेड क्वार्टर राजकुमार ने बताया कि क्षेत्रीय अस्पताल में कार्यरत नर्स ने फार्मासिस्ट के खिलाफ छेड़छाड़ की शिकायत दर्ज करवाई है। उन्होंने बताया कि आरोपी के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया गया है तथा आगामी जांच जारी है। उधर, एमएस संजीव वर्मा ने बताया कि नर्स की शिकायत पर सेक्सुअल हरासमेंट कमेटी ने मामला दर्ज किया है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]