लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

नाकाबंदी के दौरान युवकों के हवाले से पिस्टल, जिंदा कारतूस व मैग्जीन बरामद

PRIYANKA THAKUR | 29 दिसंबर 2021 at 11:00 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

अवैध हथियार व अस्ला कब्जे में लेकर आर्मस एक्ट के तहत मामला दर्ज

HNN / बद्दी

बद्दी पुलिस जिला की माईनिंग एंड डिटेक्टिव टीम ने नाकाबंदी के दौरान दो स्थानीय युवकों से पिस्टल, जिंदा कारतूस व मैग्जीन बरामद की है। नाका लगा देख कार सवार युवकों ने गाड़ी को मोडक़र भागने की कोशिश की, लेकिन दभोटा चौकी इंचार्ज विजय पाल व डिटेक्टिव टीम के धर्मपाल, महेश, बहादुर सिंह, रमेश व चंद्रशेखर की टीम ने उन्हें कुछ ही दूरी पर दबोच लिया। पुलिस ने पिस्टल, जिंदा कारतूसों व मैग्जीन को कब्जे में लेकर आरोपियों के खिलाफ आर्मस एक्ट के तहत मामला दर्ज करके दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

मिली जानकारी के अनुसार बीती रात करीब 10 बजे दभोटा पुलिस चौकी प्रभारी व माईनिंग एंड डिटेक्टिव टीम ने नसराली पुल के समीप नाका लगा रखा था। तभी 10.30 बजे भरतगढ़ की तरफ से कार नंबर एचपी-12 एम-6041 तेज रफ्तारी में आई, जिसे पुलिस टीम ने रूकने का इशारा किया। लेकिन हड़बड़ाहट में कार चालक ने कार को पीछे मोडऩे की कोशिश की लेकिन टीम ने कार को घेर लिया। तलाशी के दौरान पुलिस को लोहानुमा मैग्जीन की आकृति जैसी चीज दिखाई दी।

जब पुलिस ने कंडक्टर सीट पर बैठे युवक की तलाशी ली तो उसकी पैंट की कमर के साथ पिस्टल लगी हुई थी। पुलिस ने जब पिस्टल को कब्जे में लेकर मैग्जीन उतारी तो उसके अंदर 5 जिंदा रौंद बरामद हुए। आरोपियों की पहचान निशांत (26) पुत्र जवाहर ठाकुर निवासी माजरू, डाकघर लोदीमाजरा, बद्दी व प्रदीप चौहान (27) पुत्र श्याम लाल निवासी मानकपुर, डाकघर लोदीमाजरा बद्दी के रूप में हुई। पुलिस ने अवैध हथियार और अस्ले को कब्जे में लेकर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

उधर, डीएसपी बद्दी नवदीप सिंह ने बताया कि पुलिस ने नाकेबंदी के दौरान दो युवकों के हवाले से अवैध हथियार, कारतूस व मैग्जीन बरामद की है। आरोपियों को आज कोर्ट में पेश करके रिमांड पर लिया जाएगा। पुलिस मामले की गहनता से पड़ताल कर रही है और पूछताछ के बाद ही मामले से पर्दा उठेगा।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]