लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

नालागढ़ में चल रहे क्रमिक अनशन को मिल रहा आम वर्ग का समर्थन

SAPNA THAKUR | 30 मार्च 2022 at 7:50 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ गुरप्रीत धुन्ना बीबीएन

नालागढ़ में सवर्ण आयोग के मुद्दे व संगठन के नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध को लेकर चल रहा अनशन अब आगे बढ़ा दिया गया है। अब यह अनशन 8 अप्रैल तक चलेगा। वहीं दूसरी ओर छठे दिन नालागढ़ में चल रहे क्रमिक अनशन को सवर्ण समाज के कई सामाजिक कार्यकर्ताओं के साथ साथ सियासी व धार्मिक नेताओं के साथ आम वर्ग का समर्थन मिला है।

बहुत से राजनीतिक कार्यकर्ताओं ने दून क्षत्रिय सेवा समिति के अध्यक्ष ईश्वर सिंह ठाकुर के तत्वाधान में चल रहे क्रमिक भूख हड़ताल को समर्थन दिया और तन मन धन से सहयोग देने का आश्वासन दिया। ईश्वर सिंह ठाकुर ने बताया कि इस भूख हड़ताल का उदेश्य अपने वीर योद्धाओं की रिहाई के साथ-साथ सवर्ण आयोग का गठन करवाना है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

उन्होंने कहा कि पहले यह अनशन कुछ लोगों तक था लेकिन अब इसको संपूर्ण समाज का भरपूर सहयोग मिल रहा है और रोज दर्जनों लोग हमारे साथ यहां आकर प्रदर्शन कर रहे हैं। 8 अप्रैल के बाद आगे की रणनीति बनाई जा रही है और हमारे समाज की लड़ाई जारी रहेगी चाहे वो एससी/ एसटी एट्रासिटी एक्ट को लेकर हो या आरक्षण को लेकर हो।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]