लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

नाले से बरामद हुआ लापता चल रहे बुजुर्ग का शव

SAPNA THAKUR | 2 नवंबर 2021 at 10:06 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ शिमला

छोटा शिमला थाना के अंतर्गत ब्यूलिया क्षेत्र में 30 अक्टूबर से लापता चल रहे एक बुजुर्ग का शव नाले से बरामद किया गया है। मृतक की शिनाख्त 78 वर्षीय शंकर सिंह कंवर निवासी गांव क्वालग डाकघर ब्यूलिया के रूप में हुई है। हालांकि अभी तक मौत के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है लिहाजा पुलिस द्वारा शव का पोस्टमार्टम करवाया गया है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों से पर्दा उठ पाएगा। पुलिस ने इस मामले में सीआरपीसी 174 के तहत कार्रवाई अमल में लाई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार 30 अक्टूबर को उक्त बुजुर्ग घर से बिना बताए कहीं चला गया। परिजनों ने अपने स्तर पर बुजुर्ग को ढूंढने का प्रयास किया परंतु उसका कहीं कुछ पता नहीं चल पाया।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

इसी बीच स्थानीय लोगों ने बुजुर्ग का शव नाले में पड़ा हुआ देखा और इस बाबत सूचना तुरंत पुलिस को गई। पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम करवाने के पश्चात परिजनों को सौंप दिया गया। डीएसपी हेडक्वार्टर कमल किशोर वर्मा ने पुष्टि की है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]