HNN/ नाहन
विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 56 नाहन द्वारा यहां आईटीआई में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान 2022 के तहत शिविर लगाया गया जिसमें विशेष रूप से उन युवाओं, जिनकी आयु 18 वर्ष हो गई है या 1 जनवरी 2022 को 18 वर्ष होने जा रही है, को मतदाता पंजीकरण करवाने के लिए प्ररित किया गया।
इस अवसर पर युवाओं को फार्म न0-6,7,8 और 8ए के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। इसके अतिरिक्त, उन्हें बताया गया कि वह वोटर हेल्पलाइन एप और नेशनल वोटर सर्विस पोर्टल पर जाकर भी अपना पंजीकरण तथा वोटर कार्ड में कोई भी शुद्धि कर सकते हैं।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





