लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

नाहन की प्रोमिला ने मुख्यमंत्री से किया वर्चुअल संवाद, योजना को चलाने के लिए किया धन्यवाद

PRIYANKA THAKUR | 30 जून 2022 at 4:38 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

बस स्टैंड में ऊर्जा मंत्री की अध्यक्षता में आयोजित हुआ नारी को नमन कार्यक्रम

HNN / नाहन

ऊर्जा मंत्री सुख राम चौधरी ने कहा कि वर्तमान सरकार महिला सशक्तिकरण की दिशा में कार्य कर रही है और इसी के तहत आज से हिमाचल पथ परिवहन निगम की बसों में महिलाओं को किराए में 50 फीसदी की छूट प्रदान कर उन्हें आर्थिक तौर पर सुदृढ किया जा रहा है। ऊर्जा मंत्री आज नाहन बस स्टैंड में नारी को नमन कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि जनसमूह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि नारी को नमन कार्यक्रम का शुभारंभ धर्मशाला से मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने किया।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

इस अवसर पर नाहन विधानसभा क्षेत्र के चाकली गांव की प्रोमिला शर्मा ने मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के साथ वर्चुअल संवाद किया और इस योजना को चलाने के लिए धन्यवाद भी किया। सुखराम चौधरी ने प्रोमिला शर्मा को बस टिकट और फूल देकर सम्मानित किया। ऊर्जा मंत्री ने बताया कि आज का दिन हिमाचल के इतिहास में सुनहरा दिन है। नारी शक्ति के सम्मान को बढ़ाते हुए आज से प्रदेश सरकार ने एचआरटीसी की राज्य के भीतर चलने वाली बसों में महिलाओं को किराये में 50 प्रतिशत छूट देने का निर्णय लिया है।

इस अवसर पर विधायक नाहन डॉ राजीव बिंदल ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि महिलाओं के लिए राज्य के भीतर साधारण बसों में 50 प्रतिशत किराये का निर्णय ऐतिहासिक है। उन्होंने कहा कि वर्तमान भाजपा सरकार में महिलाओं के कल्याण के लिए कई योजनाएं चलाई गई हैं जिससे महिलाओं के जीवन में परिवर्तन हुआ है। उन्होंने बताया कि सरकार के प्रयासों से आज नाहन बस स्टैंड में बहुमंजिला पार्किंग बनाई गई है।

उन्होंने बताया कि भाजपा के शासनकाल के दौरान ही पंचायती राज व शहरी निकायों में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण देने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया।क्षेत्रीय प्रबंधक एचआरटीसी नाहन संजीव बीस्ट ने ऊर्जा मंत्री सहित गणमान्य व्यक्तियों को टोपी व मफलर देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर अध्यक्ष जिला परिषद सिरमौर सीमा कन्याल, अध्यक्ष जिला भाजपा विनय गुप्ता, अध्यक्ष एपीएमसी रामेश्वर शर्मा, अध्यक्ष नगर परिषद नाहन श्यामा पुण्डीर,मण्डल अध्यक्ष नाहन प्रताप ठाकुर सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]