नाहन के जिम ट्रेनर ने हरियाणा में मनवाया अपनी प्रतिभा का लोहा

GYM.jpg

टीनएजर युवक को ट्रेंड कर लेग प्रेस में तोड़ा रिकॉर्ड, एलाइट बुक में दर्ज हुआ नाम

HNN/नाहन

अपनी मां के सपनों को साकार करने जन्मभूमि को छोड़ हरियाणा के अंबाला को कर्म भूमि बनाकर भवनीत सभरवाल ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। नाहन से अंबाला के पंजोखरा में जिम खोलकर बॉडी बिल्डिंग में रुचि रखने वाले युवाओं का आदर्श जिम इंस्ट्रक्टर बन गया है। युवा भवनीत ने अपनी दक्षता को प्रमाणित भी कर दिखाया है। भवनीत ने अंबाला के पंजोखरा निवासी 18 वर्षीय साधारण परिवार के जसकरण को एलिट बुक में रिकॉर्ड ब्रेकर के रूप में नाम दर्ज करवा दिया है।

इस उपलब्धि का खुलासा आज बुधवार को नाहन प्रेस क्लब में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए खुद जिम ट्रेनर भवनीत ने दी है। बता दें कि जसकरण सिंह तुर्का अंबाला के पंजोखरा में फ्लाई हाई जिम में अपने गुरु भवनीत के सानिध्य में जिम ट्रेनिंग की शुरुआत की थी। तो वही भवनीत ने भी कुछ समय पहले यहां पर अपना जिम खोलकर अपने करियर की शुरुआत बतौर जिम ट्रेनर की थी। अब बता दे कि भवनीत की इच्छा नाहन में एक बढ़िया जिम खोलने की थी।

परंतु जसकरण की मां के पास इतने पैसे नहीं थे कि वह उसे नाहन में जिम खोलने के लिए आसमान छूते किराए के हाल उपलब्ध करा सके। लिहाजा अपनी मां के सपनों को साकार करने के लिए भवनीत ने जगह-जगह खाक छानी अंत में उसे अंबाला के पंजोखरा में उसकी जेब के पहुंच के तहत एक बड़ा जिम खोलने के लिए हॉल मिल गया। भवनीत थोड़े ही दिनों में इस पूरे क्षेत्र के युवाओं का एक आदर्श जिम ट्रेनर बनकर उभर गया।

बड़ी बात तो यह है कि युवा भवनीत बिना किसी फूड सप्लीमेंट के नेचुरल फूड के साथ अपने स्टूडेंट को बॉडी बिल्डिंग की ट्रेनिंग देता है। भवनीत का कहना है कि उसने लक्ष्य बना लिया है कि युवाओं में नशे की ओर से ध्यान हटाकर उन्हें शरीर बनाने का नशा सीखना है। उनके आदर्श सोच को देखते हुए अंबाला के कई पेरेंट्स अपने बच्चों को भवनीत के सानिध्य में शारीरिक फिटनेस के लिए भेज रहे हैं। इसी दौरान कुलविंदर सिंह ने अपने बेटे जसकरण तुर्का को फ्लाई हाई जिम में भेज दिया।

तो वही जसकरण ने भी अपनी मेहनत और लगन के सहारे गुरु के आशीर्वाद से लेग प्रेस में 415 किलोग्राम वजन उठाकर पिछले सारे रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए हैं। उसके इस रिकार्ड को एलीटबुक में भी दर्ज किया गया है। भवनीत का कहना है कि अब वह अपने शिष्य जसकरण को वर्ड रिकार्ड बनाने के लिए ट्रेनिंग में जुट गया है। तो वही भवनीत ने भी जल्द ही एक रिकॉर्ड तोड़ने का दावा किया है मगर यह रिकॉर्ड क्या होगा इसका खुलासा उन्होंने फिलहाल नहीं किया है।

जसकरण ने बताया कि उसने मात्र 3 महीने की ट्रेनिंग में ही यह रिकॉर्ड बनाया है। एलीटबुक के लिए जसकरण ने 17 अक्टूबर को स्क्रीनिंग कमेटी के आगे अपना रिकॉर्ड बनाया था। जसकरण का यह भी दावा है कि वह जल्द ही विश्व कीर्तिमान भी स्थापित करेंगे। जसकरण अपनी डाइट के बारे में भी बताया वह घर में अन्य लोगों के लिए बनने वाले खाने को ही खाते हैं खाने के अलावा में कोई फूड सप्लीमेंट नहीं लेते हैं।

हां उन्होंने यह जरूर बताया कि वह खाना थोड़ा एक्स्ट्रा जरूर खाते हैं। जसकरण अपनी इस उपलब्धि के लिए अपने गुरु भवनीत तथा अपने माता-पिता को श्रेय देते हैं। बता दे कि अभी तक लेग प्रेस का रिकॉर्ड 250 किलोग्राम का हंगरी के एक टीनएजर का है। अब एक और जहां जसकरण अपने गुरु को अपना आदर्श मानता है तो वही गुरु का भी कहना है कि वह जल्द ही हिमाचल में भी कई जगह जिम खोलकर युवाओं को देश की मजबूत बुनियाद का मजबूत स्तंभ बनाने का अभियान चलाएंगे।