नाहन में प्रतिबंधित पॉलिथीन पर तीन विभागों का चाबुक

पॉल्यूशन सिविल सप्लाई तथा पुलिस की संयुक्त कार्यवाही में 7500 रूपए का जुर्माना

HNN/ नाहन

मंगलवार को नाहन शहर में पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड के द्वारा पुलिस तथा फूड एंड सिविल सप्लाई डिपार्टमेंट के सहयोग से एक बड़ी कार्यवाही को अंजाम दिया गया। तीनों विभागों ने संयुक्त कार्यवाही करते हुए शहर में प्रतिबंधित पॉलीथिन के प्रयोग को लेकर छापेमारी करी। डीएफएससी नाहन की ओर से अधिकारी पिंकी तथा पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड की ओर से नवीन व पुलिस अधिकारी इस संयुक्त कार्यवाही में शामिल रहे।

की गई कार्यवाही के तहत नाहन काली स्थान से लेकर दिल्ली गेट बड़ा चौक से लेकर कच्चा टैंक तक करीब 20 दुकानदारों की दुकानों में जांच की गई। जिसमें कुछ दुकानों में प्रतिबंधित पॉलीथिन को प्रयोग में लाते हुए पकड़ा गया। जिस पर विभाग द्वारा कार्यवाही करते हुए मौके पर ही जुर्माना भी वसूला गया। बताना जरूरी है कि पॉलीथिन के प्रयोग ना करने को लेकर जिला सिरमौर प्रदेश में प्रथम स्थान पर आया था।

यही नहीं जिला सिरमौर प्रशासन के द्वारा पॉलिथीन के प्रयोग न करने को लेकर जागरूकता अभियान भी व्यापक स्तर पर चलाए गए थे। मगर कुछ समय से पॉलीथिन के प्रयोग किए जाने को लेकर मिली शिकायतों के बाद मंगलवार को तीन विभागों के द्वारा संयुक्त रूप से छापेमारी की कार्यवाही को अंजाम दिया गया। मंगलवार को की गई इस छापेमारी में फूड एंड सिविल सप्लाई विभाग के द्वारा करीब 3500 रूपए तथा पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड के द्वारा 4000 रूपए के लगभग जुर्माना वसूला गया है।

तो वही पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड जिला सिरमौर के क्षेत्रीय अधिकारी पवन शर्मा ने खबर की पुष्टि करते हुए बताया कि सिविल सप्लाई कॉरपोरेशन पुलिस तथा पॉल्यूशन कंट्रोल विभाग द्वारा संयुक्त रूप से कार्यवाही करते हुए करीब 20 दुकानों में प्रतिबंधित पॉलीथिन को लेकर जांच अभियान किया गया। उन्होंने बताया कि इस दौरान चार-पांच लोगों के पास से प्रतिबंधित पॉलीथिन बरामद किया गया।

यही नहीं कुछ प्लास्टिक के गिलास भी बरामद किए गए। जिसके तहत करीब 7500 का जुर्माना वसूला गया है। उन्होंने बताया कि इसके साथ-साथ लोगों को पॉलिथीन के प्रयोग न करने को लेकर जागरूक भी किया गया है।


Posted

in

,

by

Tags: