लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

नाहन स्कूल को वाटर कूलर किया भेंट, आकाश विश्नोई बोले-

SAPNA THAKUR | 16 जून 2022 at 5:28 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ नाहन

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नाहन को आकाश विश्नोई अधीक्षक ग्रेड-2 के माध्यम से वाटर कूलर यूवी फिल्टर भेंट किया गया है। बता दें कि इस वाटर कूलर की लागत 62540 रूपए है। अधिक जानकारी देते हुए आकाश विश्नोई ने बताया कि कार्यकारी निदेशक रुचिरा पेपर मिल प्राइवेट लिमिटेड कालाअम्ब के द्वारा ब्लू स्टार कंपनी का वाटर कूलर यूवी फिल्टर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला छात्र नाहन को दान स्वरूप भेंट किया गया है।

इससे बच्चों को शीतल व ठंडा जल पीने की सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि अगर बच्चों को शिक्षा के लिए उचित माहौल व सभी सुविधाएं मिलेंगी तो वह पूरी तनदेही से शिक्षा ग्रहण कर सकेंगे। बच्चों की जरूरत को देखते हुए उन्होंने वाटर कूलर के लिए कंपनी के साथ बात की, तो उन्होंने बिना कोई समय गंवाए मदद के लिए हाथ बढ़ा दिया।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

वहीँ, विद्यालय प्रबंधन व समस्त विद्यालय के छात्रों के द्वारा रुचिरा पेपर मिल के कार्यकारी निदेशक विपिन गुप्ता तथा आकाश विश्नोई का धन्यवाद किया गया है। इस दौरान उनके द्वारा विद्यालय के लिए भविष्य में किए जा रहे कार्यों की भी सराहना की।

📢 लेटेस्ट न्यूज़

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]