लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

सिरमौर में अवैध शराब पर पुलिस की कार्रवाई, तीन थानों में मामले दर्ज

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन | 12 फ़रवरी 2026 at 6:50 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

जिला सिरमौर में पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए अवैध शराब बरामद की है। तीन मामलों में आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी गई है।

सिरमौर

नाहन में 24 बोतल देशी शराब बरामद
पुलिस थाना नाहन की टीम ने गश्त के दौरान गुप्त सूचना के आधार पर कुंदन का बाग/ढाबों मोहल्ला नाहन में एक व्यक्ति की तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 24 बोतलें देशी शराब बरामद हुईं। आरोपी की पहचान सोनू पुत्र श्याम बाबू निवासी गांव दौराये, जिला औरैया (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है। पुलिस थाना नाहन में आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर अन्वेषण जारी है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

पुरुवाला में 5 लीटर अवैध शराब जब्त
पुलिस थाना पुरुवाला की टीम ने खोड़ोंवाला, सिंघपुरा, मानपुर देवड़ा क्षेत्र की ओर गश्त के दौरान गुप्त सूचना पर एक व्यक्ति की तलाशी ली। तलाशी में उसके कब्जे से 5 लीटर अवैध शराब बरामद हुई। आरोपी की पहचान गोरख सिंह पुत्र भागा राम निवासी गांव सिंघपुरा, डाकघर भगाणी, तहसील पांवटा साहिब, जिला सिरमौर के रूप में हुई है। इस संबंध में पुलिस थाना पुरुवाला में आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज कर जांच जारी है।

माजरा क्षेत्र में 10 लीटर अवैध शराब के साथ युवक पकड़ा
पुलिस थाना माजरा की टीम गश्त के दौरान मिश्रवाला क्षेत्र में मौजूद थी, तभी एक युवक मोटरसाइकिल पर गांव पुरुवाला कांशिपुर की ओर आया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 10 लीटर अवैध शराब बरामद हुई। आरोपी की पहचान सुनील कुमार पुत्र मोहन लाल निवासी गांव अजीवाला, डाकघर जामनीवाला, तहसील पांवटा साहिब, जिला सिरमौर के रूप में हुई है। पुलिस थाना माजरा में आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर अन्वेषण किया जा रहा है।

अवैध शराब के खिलाफ अभियान जारी
पुलिस विभाग ने स्पष्ट किया है कि अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ अभियान निरंतर जारी रहेगा और दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]