HNN/ सोलन
जिला पुलिस ने एक बड़ी कार्यवाही को अंजाम देते हुए दो युवकों से हेरोइन की खेप पकड़ी है। अंकुश निवासी शामती व आदर्श निवासी जिला सिरमौर कालका से निजी बस में सवार होकर सोलन की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान धर्मपुर पुलिस की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर नाकाबंदी की।
इस दौरान बस को जांच के लिए रुकवाया तो उसमें सवार दो युवकों की गतिविधियों पर संदेह हुआ। लिहाजा शक के आधार पर दोनों की तलाशी ली गई तो उनके कब्जे से 18.19 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। एएसपी अशोक वर्मा ने खबर की पुष्टि करते हुए बताया कि दोनों को गिरफ्तार किया गया है।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





