HNN/ ऊना वीरेंद्र बन्याल
हिमाचल प्रदेश पंचायती राज (निर्वाचन) नियम, 1994 के तहत निर्वाचक नामावलियां तैयार कर ली गई हैं और उनकी प्रतियां जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) के कार्यालय सहित विकास खंड हरोली की ग्राम पंचायतों ईसपुर, हलेड़ा बिलणा, लोअर पंजावर व धर्मपुर और विकास खंड बंगाणा के तहत पंचायत समिति सदस्य टकोली वार्ड नंबर 1 के लिए संबंधित पंचायत समिति कार्यालय और जिला परिषद में निरीक्षण के लिए उपलब्ध है।
यह जानकारी देते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त, ऊना राघव शर्मा ने बताया कि निर्वाचक नामावली में नाम शामिल करने बारे दावे या आक्षेप अथवा किसी प्रविष्टि से संबंधित दावा या आक्षेप हो तो उसे प्रारुप 2, 3 या 4 में से समुचित प्रारुप में भरकर 6 दिसंबर तक प्रस्तुत किया जा सकता है।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
डीसी ने बताया कि प्रत्येक दावा या आक्षेप पुनरीक्षण अधिकारी को संबोधित किया जाना चाहिए जिसे व्यक्तिगत रुप से या अभिकर्ता के माध्यम से प्रस्तुत किया जा सकता है। इसके अलावा पंजीकृत डाक द्वारा भी निर्धारित समय के भीतर भेजे दावे या आक्षेप जा सकते हैं।
उन्होंने बताया कि पुनरीक्षण अधिकारी के निर्णय से असंतुष्ट व्यक्ति 14 से 20 दिसंबर तक अपीलीय प्राधिकारी एवं उपायुक्त ऊना के समक्ष अपील प्रस्तुत कर सकते हैं।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





